फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के नाती कुनाल चौधरी की शर्मनाक हरकत की तस्वीरें सामने आई हैं। कुनाल ने आगरा के एक होटल में युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथियों को पीटा। थाना छत्ता में आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास, मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के नाती की 'गंदी हरकत' तस्वीरों में कैद, होटल में युवती से किया ऐसा सलूक
2 of 6
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
ग्रेटर नोएडा की युवती 24 सितंबर को आगरा आई थी। उसे एक डॉक्यूमेंट्री तैयार करनी थी। रात 11:30 बजे यमुना किनारा रोड स्थित होटल एलीवेट में अपने दो मित्र के साथ युवती खाना खाने आई थी। आरोप है कि होटल में विधायक का नाती कुनाल चौधरी अपने 8-9 साथियों के साथ पहले से मौजूद था। वो शराब पी रहे थे। तभी कुनाल युवती के पास आया। उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के नाती की 'गंदी हरकत' तस्वीरों में कैद, होटल में युवती से किया ऐसा सलूक
3 of 6
student beaten
युवती और उसके मित्रों ने विरोध किया। इस पर कुनाल के साथियों ने दोनों मित्रों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की। युवती के एक मित्र को होटल के बाहर खड़ी स्कार्पियों में खींचने का प्रयास किया। युवती और होटल कर्मियों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने थाने आकर शिकायत की। इसके बाद थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
भाजपा विधायक के नाती की 'गंदी हरकत' तस्वीरों में कैद, होटल में युवती से किया ऐसा सलूक
4 of 6
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसमें विधायक का नाती मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। छेड़छाड़ का मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी है। इसलिए थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर सुभाष कठेरिया ने बताया कि छेड़छाड़ की धारा 354, 354 (क), अपहरण के प्रयास 364, 511 व मारपीट 323, अपशब्द बोलना 504 और जान से मारने की धमकी देना 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के नाती की 'गंदी हरकत' तस्वीरों में कैद, होटल में युवती से किया ऐसा सलूक
5 of 6
भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह (फाइल फोटो)
भाजपा विधायक चौधरी उदयभान ने नाती कुनाल पर लगे आरोपों को झूठा बताया। उनका कहना है कि नौशाद और यूनिस सटोरिए हैं। सट्टा किंग श्याम बोहरा के केस में इनका नाम आया था। इन्होंने गोलू नाम के वैश्य युवक को सट्टे के जाल में फंसाकर बर्बाद कर दिया, उस पर सात-आठ लाख कर्ज हो गया। गोलू ने कुनाल को अपनी व्यथा सुनाई तो कुनाल ने मानवता के नाते नौशाद और यूनिस से बात की और गोलू का उत्पीड़न न करने के लिए कहा। इसके चलते इन लोगों ने कुनाल के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया।
भाजपा विधायक के नाती की 'गंदी हरकत' तस्वीरों में कैद, होटल में युवती से किया ऐसा सलूक
6 of 6
एसएसपी अमित पाठक
इस मामले में एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि कुनाल के खिलाफ न्यू आगरा और छत्ता थाना में केस दर्ज हुए हैं। इनकी जांच सिलसिलेवार ढंग से की जा रही है। घटनाक्रम कहां से शुरू हुआ और कहां तक पहुंचा। जितने भी सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, उनकी भी पड़ताल की जा रही है। इन्हीं के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी