फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: बलदेव के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश संक्रमित, पत्नी भी पॉजिटिव

Mon, 21 Sep 2020 12:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मथुरा में बलदेव के विधायक और उनका परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। रविवार को लखनऊ जाने से पहले कराई गई जांच में विधायक, उनकी पत्नी, चालक और दो अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 

विज्ञापन


बलेदव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश को सोमवार को लखनऊ जाना था। सचिवालय में प्रवेश के लिए कोराना जांच रिपोर्ट जरूरी है, इसलिए रविवार को उन्होंने कोरोना की रेंडम जांच कराई। आठ लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। 


विधायक पूरन प्रकाश, उनकी पत्नी पुष्पा प्रकाश, चालक और दो अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। निगेटिव आए तीन लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव आए सभी लोगों को कृष्णा नगर स्थित आवास में ही होम आइसोलेट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में झाड़ू लगाने के बाद आया था बुखार

बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत 16 सितंबर को बलदेव में पांच स्थानों पर झाड़ू लगाई थी। इसी दिन बुखार की शिकायत हुई। बाद में तबीयत खराब होती चली गई। 

विधायक के बेटे ने फेसबुक पर की अपील

बलदेव विधायक पूरन प्रकाश की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके बेटे पंकज प्रकाश ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर समर्थकों से अपील की है। पंकज प्रकाश ने लिखा है कि जो लोग 16 सितंबर को स्वच्छता अभियान के तहत विधायक के संपर्क में आए हैं। वह लोग अपनी कोरोना जांच अवश्य करा लें। 

छाता बिजलीघर के दो कर्मचारी निकले पॉजिटिव

जेई छाता केशव चौधरी ने बताया कि 19 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपखंड छाता के अधीन समस्त कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें 2 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।  



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें