फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने दर्ज कराई जानलेवा हमले की रिपोर्ट, यमुना एक्सप्रेस-वे पर टकराई थी कार

Thu, 01 Nov 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
fir
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र से विधायक विनोद कटियार ने सड़क दुर्घटना के मामले में परचून व्यापारी सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर आगरा के खंदौली थाने में दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


आरोपियों की कार भाजपा विधायक की कार से टकरा गई थी। वहीं आरोपी युवकों ने विधायक पर हर्जाने के तौर पर डेढ़ लाख रुपये मांगने और नहीं देने पर रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के दो दिन बाद भी कार सवारों को थाने पर बैठा रखा है।
 
कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनोद कटियार मंगलवार को नोएडा से कानपुर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा पर पीछे से उनकी कार में एक अन्य कार टकरा गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल-बाल बचे थे विधायक व अन्य लोग

हादसे में विधायक समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए थे। जबकि टकराने वाली कार में सवार नेहरू गार्डन गाजियाबाद निवासी आकाश दीक्षित, रोहित और राजू को हल्की चोटें आई थी। जिनका इलाज वहीं यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर स्थित हॉस्पिटल में करा दिया गया था। 

इन युवकों का आरोप है कि विधायक विनोद कटियार ने उनसे डेढ़ लाख रुपए हर्जाने के तौर पर मांगे थे। नहीं देने पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। मामले में विधायक ने आकाश दीक्षित, रोहित, पुनीत और गाड़ी मालिक ललित कुमार के खिलाफ थाना खंदौली में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

वहीं पुलिस ने तीनों युवकों को पूछताछ के बहाने हिरासत में ले रखा है। आरोपियों का कहना है विधायक विनोद कटियार क्षतिपूर्ति के तौर पर मांगी गई रकम नहीं देने पर यह जबरदस्ती की है। वहीं पकड़े गए युवकों में आकाश दीक्षित परचून कारोबारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें