आगरा के मेयर नवीन जैन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवीन जैन ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देशद्रोहियों का अड्डा बन गयी है।
उन्होंने कहा कि यहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित हो रही हैं और विश्वविद्यालय का प्रशासन आंख बंद करके बैठा है। नवीन जैन ने यह बयान विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा रोकने और भगवा झंडा जलाने के विरोध में दिया।
मेयर नवीन जैन ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत में नहीं निकलेगी तो कहां निकलेगी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी में लगातार राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चल रही हैं। राष्ट्र विरोधी ताकतों को संरक्षण मिल रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को यहां से बाहर किया जाए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई और आतंकी कार्रवाई करने वालों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा लिखा जाए।