फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाले बैंक मैनेजर के पिता का आरोप, 'अफसरों ने कहा था- काम करो या नौकरी छोड़ दो'

Sat, 02 Feb 2019 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गमगीन मृतक बैंक मैनेजर के परिजन
विज्ञापन
मथुरा में भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर राकेश खदेरिया के आत्महत्या मामले में परिजनों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के पिता गोपाल चंद ने बताया कि उनका बेटा काफी परेशान था। वो अधिकारियों द्वारा परेशान करने की बात बताता रहता था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब आठ महीने पहले वो पत्नी और बड़े बेटे के साथ आगरा में बैंक अफसरों के पास भी गए थे। वहां पर हाथ-पैर जोड़कर माफी तक मांगी, पर कोई भी अफसर पिघला नहीं। इन अफसरों ने दो टूक कह दिया कि काम करो या फिर नौकरी छोड़ दो। लगातार परेशानी के चलते ही उनके बेटे ने आत्महत्या का कदम उठाया है।  

बता दें कि राकेश खदेरिया ने शुक्रवार को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है, 'मैं बैंक के काम का दबाव महसूस कर रहा हूं। मैं काम को संभाल नहीं पा रहा हूं। कृपया सभी लोग मुझे माफ कर दें। किसी को परेशान न किया जाए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से हर कोई हैरान

ब्रांच मैनेजर की छह साल की बेटी आराध्या को यह पता ही नहीं है कि अब इस दुनिया में उसके पापा नहीं है। जबकि पत्नी सीमा, मृतक के मां-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किराए पर राधा वैली के दिव्या डी अपार्टमेंट में रह रहे बैंक मैनेजर की सुसाइड से आसपास के लोग भी काफी हैरान हैं।
 
पत्नी की मानें तो प्रतिदिन वो सुबह नौ बजे स्कूल के लिए बच्ची को लेकर निकल जाती थी, उसके बाद राकेश भी बैंक निकल जाते थे शुक्रवार को उनके पति बैंक नहीं गए थे। दोपहर 3:30 बजे वह स्कूल से घर पहुंची तो पति की सुसाइड का पता चल सका। 

पुलिस ने सील किया कमरा 

बैंक मैनेजर के सुसाइड की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। फारेंसिक टीम ने पूरे तथ्य जुटाए। हाईवे पुलिस ने फ्लैट 201 के कमरे को सील कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि काम के बोझ से परेशान होकर मैनेजर ने सुइसाइड किया है। फिलहाल कुछ चीजें सील की गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें