फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में 'महाभारत', नेताओं में चले लाठी-डंडे, मच गई भगदड़

Mon, 14 Oct 2019 12:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी के गांव पतारा में आपस में भिड़े भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के पतारा मंडल अध्यक्ष पद पर दावेदारी को लेकर रविवार दोपहर भाजपा के दो गुट आपस में भिड़ गए। नेताओं और समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। स्थिति बेकाबू होने पर चुनाव अधिकारी की ओर से पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद हालात पर काबू किया जा सका। 
विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव पतारा में रविवार को मंडल चुनाव था। गांव के ही सदर बाजार में चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह धनगर और सहायक चुनाव अधिकारी छविराम चौहान ने वहां मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायशुमारी शुरू की। पार्टी नेताओं की ओर से अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई। इसी बीच दो दावेदारों में विवाद हो गया। 

विवाद बढ़ा तो समर्थक और नेता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते नेताओं और समर्थकों में मारपीट होने लगी। लाठी डंडे भी चले। इससे वहां भगदड़ मच गई। जानकारी होने पर थाना पुलिस पहुंच गई पुलिस ने किसी तरह दोनों गुटों के लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तालियां बजने पर हुई कहासुनी

मंडल अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के चार नेताओं ने नामांकन दाखिल किए। वहां उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक नेता के समर्थन में प्रस्ताव दिया।

इस पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन का सहयोग किया। एक अन्य दावेदार ने अपने समर्थकों के साथ इसका विरोध हुआ। इसी पर दोनों नेताओं और समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। 

इंस्पेक्टर रिषी कुमार ने बताया कि भाजपा की चुनाव प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई थी। मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया गया था। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है। वो जिम्मेदारियों को बढ़ चढ़कर उठाना चाहता है। इसी उत्साह में कुछ कहासुनी हो गई होगी। मारपीट और लड़ाई झगड़े की जानकारी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें