उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले भाजपा नेता मोहन सिंह चाहर-कृषि उद्योगों के लिए सब्सिडी
अछनेरा। भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बुधवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर सब्सिडी बढ़ाने और आगरा में कृषि आधारित उद्योगों के लिए टीटीजेड की बाध्यता समाप्त करने की पुरजोर मांग की।
मोहन सिंह चाहर ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे मांग पत्र में कहा कि सरकार वर्तमान में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की मशीनरी पर 35 फीसदी सब्सिडी दे रही है। चाहर के अनुसार, यह सब्सिडी बेहद कम है। इसे बढ़ाकर कम से कम 80 फीसदी किया जाना चाहिए। इससे किसानों और छोटे उद्यमियों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। बताया कि खाद्य प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना में बैंक बड़ी बाधा बने हुए हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद भी बैंक लोन स्वीकृत नहीं कर रहे हैं। मोहन सिंह चाहर ने कहा कि आगरा में कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए टीटीजेड की बाध्यता समाप्त करना भी आवश्यक है। किसान नेता चाहर ने बताया कि डीपीआर तैयार होने के बावजूद बैंक खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों के लिए लोन नहीं दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन गंभीर समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया।