फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने असंभव को संभव कर दिखाया: लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। आर्य समाज धर्मशाला में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर असंभव को संभव कर दिखाया। पार्टी सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां भी बताईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री उदयभान सिंह ने भाजपा की रीति नीति के बारे में बताया। बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि भाजपा का संगठन पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक बहुत अधिक मजबूत है। विधानसभा संयोजक तरुण सेठ ने योगी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, हुकमचंद अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, भगवत रुहेला, भानुप्रताप सिंह, इंद्रपाल धनगर, बब्बल पंजाबी, शकुंतला ठाकुर, मनोज आर्य, ज्योति अग्रवाल, सीमा सेठ, लक्ष्मीनारायण, भगत सिंह, सतवीर सांगवान, अजय गोयंका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें