फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा, गुंडाराज बिल्कुल खत्म कर देंगे: मुख्यमंत्री

Mon, 23 Jul 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सबसे बड़ा निवेश वाला राज्य बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अपराधियों को चेताते हुए सीएम ने कहा कि विकास के लिए सुरक्षा का माहौल चाहिए। प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा का दायित्व सरकार का है। हम गुंडाराज जल्द खत्म कर देंगे। अपराधियों में भय, कानून का राज सरकार ने कायम किया है। जनता में सुरक्षा, निवेश और व्यवसाय की भावना जागृत हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को एटा जिले को 283 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की जल्द आधार शिला रखने की बात कही। साथ ही जिले के घुंघरू-घंटी उद्योग के लिए विशेष योजना बनाने का वादा किया। योगी आदित्यनाथ ने कासगंज जिले के सोरों को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का एलान किया। सीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा परिवार की राजनीति नहीं करती। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया।      

 एटा के सैनिक पड़ाव में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने भेदभाव और विभाजन की राजनीति को दरकिनार किया है। गरीबों के आवास बिना किसी भेदभाव के बन रहे हैं। नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नौजवानों, किसानों और महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं बन रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 14 फसलों को लागत से डेढ़ गुना अधिक भुगतान करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें