मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचने के साथ ही स्वागत सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ तो विधायकों ने जहां फूलमालाओं से अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं उन्हें 101 किग्रा का पीतल का घंटा भेंट किया जिस देखने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा के सैनिक पड़ाव में जनसभा को सबोधित करने पहुंचे। जहां जिले के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक ने मुख्यमंत्री को फलो की टोकरी भेंट की। जलेसर विधायक संजीव दिवाकर और नगर पालिका के चेयरमैन विकास मित्तल ने मुख्यमंत्री को 101 किग्रा का घंटा भेंट किया जिसे देखकर मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीतल का घंटा ही एटा की असली पहचान है। गौरतलब है कि एटा के जलेसर में बड़े पैमाने पर घंटा और घुंघरू बनाए जाते हैं।