फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दिव्यांग समिति ने कांग्रेस नेता सलामान खुर्शीद का फूंका पुतला

विज्ञापन
भांवत रेलवे क्रासिंग के पास पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकते भाजपा दिव्यांग समिति के ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को शहर के भांवत रेलवे क्रॉसिंग के पास पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। समिति के पदाधिकारियों ने यहां कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के विरोध में नारे भी लगाए। पदाधिकारी सलमान खुर्शीद की पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से किए जाने पर आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग समिति के पदाधिकारी दोपहर एक बजे शहर की भांवत रेलवे क्रॉसिंग के पास एकत्रित हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा का कहना था कि सलमान खुर्शीद ने अपनी पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से की है। इसके लिए सलमान खुर्शीद को सामूहिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में सुभाष चंद्र दुबे, योगेंद्र सिंह, बलराम राजपूत, मनोज कुमार मिश्रा, राजीव कुमार, अवधेश सिंह, रमाकांत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें