फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सेक्टर संयोजक निकला शराब का धंधेबाज

विज्ञापन
कुर्रा थाना पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब और आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी भाजपा का सेक्टर संयोजक अवैध शराब का धंधा कर रहा था। घर पर ही अवैध शराब बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। शनिवार को पुलिस ने सेक्टर संयोजक सहित तीन धंधेबाज गिरफ्तार किए। मौके से शराब बनाने का केमिकल, ढक्कन, रेपर अन्य उपकरण आदि बरामद किए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुर्रा रमाकर सिंह शनिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक बिना नंबर की कार से कुछ लोग मिलावटी शराब बिक्री को ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। कार के पास मौजूद मिले तीन धंधेबाज अभिषेक उर्फ कल्लू पुत्र यदुवीर सिंह निवासी भवानीपुर, राजेश उर्फ राजू पुत्र नाथूराम निवासी गांव अंडनी करहल और राजेश उर्फ राजू पुत्र शिवराम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान कार से पांच पेटी अवैध शराब बरामद हुई। थाने लाकर जब धंधेबाजों से पूछताछ की गई तो पता चला कि अभिषेक के घर केमिकल से शराब बनाए जाने का काम किया जाता है। पुलिस आरोपियों को लेकर गांव भवानीपुर पहुंची और अभिषेक के घर से छह कैन में 290 लीटर शराब बनाने का केमिकल, तीन पेटी मिलावटी शराब, 716 ढक्कन, 5190 रेपर, 2400 होलोग्राम, पैकिंग मशीन आदि बरामद किए। अभिषेक भाजपा का सेक्टर संयोजक भी है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयोग की जा रही कार को भी जब्त किया है। रविवार को गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

चार साथियों की पुलिस कर रही तलाश
थाना प्रभारी रमाकर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चार धंधेबाज भाग निकले। पकड़े गए धंधेबाजों के अलावा भागे श्याम चौहान उर्फ श्याम पुत्र राजेंद्र सिंह भवानीपुर, अवनेंद्र उर्फ शिवम पुत्र जगवीर सिंह, श्याम सिंह पुत्र जाहर सिंह निवासी गांव ओन्हा थाना कुर्रा और सतेंद्र यादव पुत्र नामालूम निवासी नगला प्रेमी करहल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बरामद माल की कीमत 11 लाख रुपये
थाना पुलिस ने बताया कि भारी मात्रा में शराब बनाने का केमिकल, मिलावटी शराब, होलोग्राम, ढक्कन उपकरण आदि मिले हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये है।
पकड़ा गया युवक सेक्टर संयोजक है या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं कोई भी व्यक्ति अपने अनैतिक कार्यों के लिए स्वयं जिम्मेदार है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें