फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा सभासद को पीटा, चेन लूटने का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
घायल भाजपा सभासद अजय तिवारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे के रहने वाले वार्ड नंबर 11 के सभासद अजय तिवारी पर रविवार की रात टहलने के दौरान किसी ने हमला कर दिया। उनकी पिटाई कर दी। सभासद ने पिटाई के दौरान चेन लूटने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन




सभासद ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे वह मित्र पंकज गुप्ता के साथ टहल रहे थे, तभी रास्ते में दो लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी पिटाई कर दी। बताया कि पिटाई से गले व आंख के पास चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लेनदेन का मामला है। हाथापाई हुई है। चेन लूट जैसी घटना नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें