हाईटेक हैं रामनरेश अग्निहोत्री
आधुनिक युग के अनुसार तकनीकी और संचार क्रांति से जुड़ने के मामले में 64 वर्षीय रामनरेश अग्निहोत्री आगे हैं। उन्होंने शपथ पत्र में मोबाइल नंबर के अलावा सोशल मीडिया पर फेसबुक और वाट्सएप एकाउंट होने की जानकारी साझा की है। वहीं जयवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर सक्रिय न होने की जानकारी दी है।
भोगांव विधानसभा क्षेत्र
भाजपा प्रत्याशी- रामनरेश अग्निहोत्री
उम्र- 64 वर्ष
शिक्षा- बीए, एलएलबी
मुकदमे- तीन
स्वयं ने आयकर भरा- 3251400 रुपये (वर्ष 2020-21)
पत्नी कल्पना अग्रिहोत्री ने आयकर भरा- 3344674 रुपये (वर्ष 2020-21)
स्वयं पर नकद- 530600 रुपये
पत्नी पर नकद- 615230 रुपये
वाहन- स्कॉर्पियो
सोना- स्वयं पर 30 ग्राम व पत्नी पर 150 ग्राम
स्वयं पर चल संपत्ति- 41414151 रुपये
पत्नी पर चल संपत्ति- 26045913 रुपये
स्वयं पर अचल संपत्ति- 24100500 रुपये
पत्नी पर अचल संपत्ति- शून्य
मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
करोड़ों के मालिक जयवीर सिंह पर नहीं है कार
मैनपुरी सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। खास बात ये है कि उनके पास कोई कार नहीं है। ये ब्यौरा उन्होंने बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में दिया है।
जयवीर सिंह ने स्वयं के पास 4.12 करोड़ों रुपये और पत्नी रीता सिंह के पास 3.23 करोड़ की अचल संपत्ति दिखाई है। चल संपत्ति की अगर बात करें तो जयवीर सिंह के पास 6.57 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के पास 3.60 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सोने चांदी के मामले में भी वे आगे हैं। उनके पास स्वयं 200 ग्राम सोना और दो किलो चांदी है तो वहीं पत्नी के पास 400 ग्राम सोना और चार किलो चांदी है।
लाइसेंसी हथियार के मामले में भी जयवीर सिंह का पलड़ा भारी है। उनके नाम एक लाइसेंसी राइफल और एक रिवॉल्वर है तो वहीं पत्नी के पास एक लाइसेंसी राइफल है। इतनी संपत्ति होने के बाद भी उनके पास अब तक कोई कार नहीं है। उनके व उनकी पत्नी के पास एक-एक पुराना ट्रैक्टर है।