फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टू अपहरण कांड: पुलिस ने कई राज्यों की खाक छानी, तालाब और कुएं तक कराए खाली...मगर नहीं मिला सुराग

Fri, 30 May 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र से 29 दिन पहले  अपह्रत हुए आठ वर्षीय बिट्टू का पुलिस के हाथ  कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने उसकी तलाश में तालाब से लेकर कुएं तक सब खाली करा दिए। कई राज्यों में तलाश भी की जा चुकी है। 
 
विज्ञापन
लापता छात्र अभय प्रताप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद की विजय नगर कॉलोनी में रहने वाले विजय का 8 साल का बेटा अभय प्रताप उर्फ बिट्टू घर के बाहर खेलते वक्त 30 अप्रैल को लापता हो गया। परिजन और पुलिस ने कई प्रदेशों की खाक छान ली है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मां शशि बिट्टू का नाम सुनकर ही फफक पड़ती हैं। विजय पेशे से गाड़ी चालक हैं। परिजनों का कहना है कि घर में एक माह से किसी ने ढंग से खाना नहीं खाया है। दादा जगदीश और पिता विजय कहते हैं कि जब से बेटा लापता हुआ है। तब से काम धंधा तो छूट ही गया है।

 

विजय ने बताया कि गर्भवती शशि की कई बार तबीयत खराब हो चुकी है। उसे संभालना मुश्किल हो गया है। बेटे की तलाश में राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली तक तलाश कर चुके हैं। अब कर्ज लेकर उसे ढूंढ रहे हैं। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। हर बिंदु पर पुलिस जांच कर चुकी है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी सैयद अब्बास अली ने बताया कि बिट्टू अपहरण कांड में पुलिस टीमों ने गांव में हर बिंदु पर जांच कर ली है। टीमों ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, नोएडा, गुरुग्राम तक खोजबीन की है। हाथरस के बच्चा अपहरण मामले में भी छानबीन कर चुके हैं। अब रिश्तेदार और शक के दायरे में आने वाले लोगों के लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें