आगरा में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के जीवन पर बनी 45 मिनट की बायोग्राफी फिल्म का विमोचन हुआ। फिल्म में उनके छात्र जीवन, आरएसएस से जुड़ाव और जनसेवा के सफर को दिखाया गया है।
आगरा के माथुर वैश्य सभागार में रविवार को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के जीवन पर बनी 45 मिनट की बायोग्राफी फिल्म का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
रंजीत सामा के निर्देशन में बनी फिल्म में उपाध्याय के छात्र जीवन, आरएसएस के प्रति समर्पण और जनसेवा को दिखाया गया है। योगेंद्र उपाध्याय ने इसे हर कार्यकर्ता के संघर्ष की कहानी बताया। वहीं बेबी रानी मौर्य ने उनके जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत कहा।