आगरा। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की है। आरएमएस बिलिंग प्रणाली में तकनीकी सुधार के लिए 3 अप्रैल की शाम 5 बजे से 4 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। स्पष्ट किया है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर बिजली कटौती की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं।
इस अवधि में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। केवल ऑनलाइन बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन और लोड एक्सटेंशन जैसी डिजिटल सेवाएं ही बंद रहेंगी। शटडाउन केवल आईटी सिस्टम के लिए है। 4 अप्रैल को सुबह 9 बजे से सभी ऑनलाइन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।