आगरा। नए बिल्डिंग बायलॉज के प्रावधानों के तहत कंपाउंडिंग और मानचित्र स्वीकृति में आ रही दिक्कत दूर करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण अब हर महीने पहले और तीसरे शनिवार को विशेष शिविर लगाया करेगा। प्राधिकरण की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि दूसरे शनिवार व सरकारी अवकाश को छोड़कर बाकी समय पहले और तीसरे शनिवार को शिविर लगाने का फैसला लिया गया है। आर्किटेक्ट, इंजीनियरों व विकासकर्ताओं से अपील की गई है कि वह इन शिविरों का लाभ लें।