फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइकों की टक्कर, मां-बेटे समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के नंदगवा रोड पर क्यारी गांव के पास मंगलवार दोपहर 2:30 बजे दो बाइकों के टकराने से मां-बेटे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

घायलों में नंदगवा निवासी अखिलेश, उनकी मां रूपश्री, ओमवती और दूसरी बाइक पर सवार अर्जुन सिंह शामिल हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अर्जुन सिंह को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। वहीं, अन्य तीन घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें