फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सावज तिराहा पर बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत

Sun, 14 Apr 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सावज तिराहा पर बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत
विज्ञापन

- औंछा क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में शनिवार की देर शाम सावज तिराहा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी अकमेश (20) शनिवार को किसी काम से शहर आया था। देर शाम वह अपनी बाइक से वापस गांव लौट देवपुरा लौट रहा था। बाइक जब औंछा मैनपुरी मार्ग पर सावज तिराहे के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अकमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच टक्कर मारने वाली बाइक का चालक वहां से जा चुका था। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। मृतक के चाचा अनिल कुमार ने टक्कर मारने वाली बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें