चोरों ने गांव औरंध में कई घरों के ताले तोड़े
-दो लाख से अधिक के जेवर नकदी चोरी, पुलिस ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। चोरों ने गांव औरंध में शनिवार की रात एक के बाद एक कई घरों के ताले तोड़ कर करीब दो लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ितों से जानकारी जुटाई। प्राप्त शिकायतों पर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव औरंध में निवासी शिव दर्शन कोल्ड स्टोर और कायम सिंह महाविद्यालय के संचालक हैं। शनिवार की रात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़कर कमरों में रखे अलमारी और बक्सा से करीब एक लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान व आदि चोरी कर लिया। चोरों ने गांव निवासी संतोष सिंह के मकान के भी ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी आदि सामान चोरी किए। संतोष एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं औरस वर्तमान में नोएडा में रह रहे हैं। चोरों ने विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त जितेंद्र, सेवानिवृत्त सैनिक चंद्रपाल के घरों में भी चोरी की वारदात अंजाम दी। लेकिन घरों से वह नकदी जेवर आदि नहीं ले जा सका। एक रात में कई घरों के ताले तोड़ कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी।
रविवार की सुबह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। खोजी कुत्तों ने भी घटनास्थल व आसपास बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक एक्सपर्टस की टीम ने जांच के लिए घटनास्थलों से नमूने एकत्र किए। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।