Agra News: महिला के गले से चेन झपट ले गया बाइकर्स गैंग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र के बरौली अहीर के पास अपाचे सवार बाइकर्स गैंग ने पति के साथ बाइक पर जा रही महिला की सोने की चेन छीन ली। दंपती सड़क पर गिरने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई, मगर तब तक लुटेरे शमसाबाद की तरफ भाग गए।
जीआर हॉस्पिटल के पास बाइक के सामने मारा कट
शमसाबाद थाना के गांव कुतकपुर रोहई निवासी बीना ने पुलिस को बताया कि उन्हें सोमवार को दांत में परेशानी थी। एकता चौकी क्षेत्र में एक क्लीनिक पर दवा लेने पति नरेश के साथ बाइक से आई थीं। दवा लेने के बाद करीब 9 बजे घर लौटते समय रास्ते में अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने जीआर हॉस्पिटल के पास हमारी बाइक के सामने कट मारा। इसके बाद वे आगे निकल गए। हम गिरते-गिरते बचे।