फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बाइकर्स गैंग का आतंक: आठ घंटे में तीन महिलाओं को लूटा और हो गए फुर्र, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 29 Jun 2023 10:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बाइकर्स गैंग का आतंक है। आठ घंटे में तीन महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और फुर्र हो गए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
आगरा में बाइकर्स गैंग का आतंक: आठ घंटे में तीन महिलाओं को लूटा और हो गए फुर्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा क्षेत्र में बाइकर्स गैंग ने आठ घंटे के भीतर तीन महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र लूट लिया। मारुति एस्टेट रोड पर सैर को निकलीं दो महिलाओं से सोने की चेन व मंगलसूत्र लूट लिया गया, जबकि आवास विकास कालोनी में अन्य महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश का दावा कर रही है।

विज्ञापन


पहली घटना बुधवार की रात करीब 9.10 बजे की है। बाइक सवार दो बदमाशों ने मारुति एस्टेट रोड पर गोविंद नगर, कानपुर की रहने वाली लवीशा केसवानी के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। लवीशा ने बताया कि वह मारुति एस्टेट में अपने मायके आई हुई हैं। घर से टहलने के लिए निकली थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की। 

यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा किया मगर वह हाथ नहीं आ सके। इसी इलाके में दूसरी वारदात बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने पांच बजे हुई। विनय नगर, बोदला की रहने वाली रीता बघेल सुबह सैर करने के लिए निकली थीं। उनके साथ चाची सुधा भी थीं। मारुति एस्टेट रोड पर बाइकर्स गैंग ने रीता के गले से सोने की चेन तोड़ ली। रीता ने बताया कि बाइक सवार एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरे को काले कपड़े से ढक रखा था।

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल

तीसरी घटना भी सुबह करीब पांच बजे हुई। आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार के पास वीना पत्नी तपश कुमार के गले से सोने की चेन तोड़ ली। घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन छीनी और धमकाते हुए भाग निकले। घटना के बाद वह घबरा गईं। परिजन ने पुलिस चौकी में शिकायत की। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग भी मिले हैं।

यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर सप्ताह में तीसरी लूट

जगदीशपुरा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर महिलाओं के साथ सात दिन में लूट की यह तीसरी घटना है। पहली घटना 22 जून को आवास विकास कालोनी सेक्टर चार में हुई थी। बदमाशों ने जलकल विभाग के कर्मचारी हरिदास की पत्नी मुन्नी देवी की चेन लूटी थी। वह सुबह टहलने निकली थीं। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए थे। पुलिस ने 22 जून को हुई घटना को गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें