फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: 12 घंटे में बाइकर्स गैंग ने दो महिलाओं से लूटी चेन, तीसरी वारदात में युवक को चलते ऑटो से फेंका

Tue, 06 Sep 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बाइकर्स गैंग और ऑटो गैंग बेखौक होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर में 12 घंटे के अंदर लूट की तीन घटनाएं हुई हैं। दो घटनाएं बाइकर्स गैंग ने कीं। तीसरी वारदात में ऑटो गैंग ने एक युवक से नकदी लूट ली। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज देखती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बाइकर्स गैंग ने 12 घंटे में चेन लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। सोमवार शाम को ट्रांस यमुना कालोनी में मां-बेटी के साथ वारदात की। मां से चेन लूटकर ले गए। मंगलवार सुबह आवास विकास कॉलोनी में बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रही महिला के गले से चेन लूट ली। बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए, लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। वहीं रामबाग से ऑटो में बैठाकर गैंग ने एक फैक्टरी के कर्मचारी को लूट लिया। उसे चलते ऑटो से फेंक भी दिया। लूट की तीन घटनाओं से पुलिस के सुरक्षा चक्र पर सवाल खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


पहली घटना सोमवार शाम को करीबन 7:45 बजे की है। कृष्णा गोल्ड कॉलोनी निवासी अनीता पाराशर बेटी शिवानी के साथ ट्रांस यमुना कॉलोनी से खरीदारी कर पैदल घर आ रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उत्तम हॉस्पिटल के पास पीछे से काले रंग की पल्सर पर नकाबपोश दो बदमाश आए, एक ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सवा तोले की सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद आगे की तरफ भाग गए। मां-बेटी ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। सूचना पर पुलिस पहुंची। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

दूसरी वारदात सेक्टर 10 में हुई

दूसरी घटना मंगलवार सुबह तकरीबन 7:30 बजे सेक्टर सात निवासी रुचि अग्रवाल के साथ हुई। वह बच्चों को सेक्टर दस स्थित स्कूल में छोड़कर एक्टिवा से घर आ रही थीं। परशुराम  चौक से सेंट्रल पार्क की तरफ वाले मार्ग पर बाइक पर पीछे से आए दो बदमाश में से एक ने गर्दन पर हाथ मारकर चेन लूट ली। पहले उन्हें लगा कि गर्दन पर कोई कीड़ा आ गया है। मगर, उन्होंने पीछा देखा तो दो बदमाश थे। 

चेन लूटने के बाद बदमाशों ने उन्हें चेन भी दिखाई। दोनों तेजी से सेंट्रल पार्क मार्ग की तरफ जाने लगे। उन्होंने एक्टिवा से पीछा किया और शोर मचाया। एक किलोमीटर दूर सेक्टर छह के बाद बदमाश कहां चले गए? पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पर रुचि के पति भुवनेश पहुंच गए। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात : 3 ऑटो गैंग ने लूटा, सड़क पर फेंका, घायल

टेढ़ी बगिया निवासी जसवंत एक फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन है। फैक्टरी में लगी मशीन की ड्राइव खराब हो गई थीं। उपकरण को लेकर मंगलवार तड़के तकरीबन चार बजे वह दिल्ली जा रहा था। रामबाग पर एक ऑटो से भगवान टाकीज जाने के लिए बैठ गया। जसवंत ने पुलिस को बताया कि ऑटो में छह लोग थे। कुछ दूरी पर चलते ही सभी ने मारपीट शुरू कर दी। 

उसे फर्श पर लिटा लिया। उससे पांच हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। उसके हाथ में लगी मशीन की तीन ड्राइव भी लूट लीं। सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर चलते ऑटो से फेंक दिया। पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला आकर सूचना दी। बाद में उसे थाना हरीपर्वत भेज दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देने की बात कही है।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम को लगाया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुनसान रास्तों पर बना रहे निशाना 

बाइकर्स गैंग सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। वह सुबह छह से आठ और शाम को सात से आठ को वारदात कर रहा है। सुबह के समय रोड पर भीड़ नहीं होती है। वारदात कर आराम से निकल जाते हैं। वहीं शाम के समय अंधेरा हो जाने की वजह से बदमाश पकड़े नहीं जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें