फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: 107 मिनट में नई दिल्ली से आगरा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, ग्लास से नहीं छलका पानी

Tue, 06 Sep 2022 06:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को नई दिल्ली से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बीच किया गया। लोको पायलट वीरेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार नेगी 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन को सफलतापूर्वक आगरा कैंट स्टेशन पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे तेज ट्रैक पर मंगलवार को देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल हुआ। नई दिल्ली से आगरा कैंट तक 107 मिनट में ट्रेन पहुंच गई। ट्रायल के दौरान ट्रेन में पानी से भरा ग्लास रखा था। ग्लास से एक बूंद पानी तक नहीं छलका।

विज्ञापन


आगरा से नई दिल्ली सेक्शन के बीच यह पहली हाई स्पीड ट्रेन है। जो अपराह्न 3.53 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के लिए रवाना हुई। 5.11 मिनट पर मथुरा जंक्शन होते 5.40 मिनट पर आगरा कैंट पहुंची। सफेद रंग की 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को नई दिल्ली से आगरा कैंट पहुंचने में 107 मिनट यानी पौने दो घंटे का समय लगा। लोको पायलट वीरेंद्र कुमार और रविंद्र नेगी इसे लेकर आए। 

ट्रेन में आगरा डीआरएम आनंद स्वरूप व नई दिल्ली के डीआरएम सवार थे। 1260 फुट लंबी इस ट्रेन में हवाई जहाज जैसी सीटें हैं। एसी चेयर व एक्जक्यूटिव चेयर हैं। दक्षिण रेलवे ने वंदे भारत के ट्रायल का वीडियो साझा किया है। रेलवे ने दावा किया है कि ट्रायल रन में ट्रेन की रफ्तार 180 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक रही। इतनी ज्यादा रफ्तार होने के बाद भी कोच में रखा पानी से भरा ग्लास से पानी नहीं गिरा। 
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

भोपाल शताब्दी की जगह चलेगी

नई दिल्ली से भोपाल के लिए चलने वाली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस की जगह वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जा सकता है। रेलवे प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत के अभी और ट्रायल हो सकते हैं। ट्रायल सफल होने के बाद इसे भोपाल शताब्दी की जगह आगरा-दिल्ली सेक्शन में चलाया जा सकता है।

100 मिनट में पहुंची थी गतिमान

देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस पहले ट्रायल में 100 मिनट में हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट पहुंची थी। दूसरे ट्रायल में 103 मिनट और तीसरा ट्रायल 148 मिनट में होने के बाद फेल रहा था। गतिमान की रफ्तार भी पहले ट्रायल में 180 किमी. प्रति घंटा रही थी, जो वर्तमान में 150 किमी. प्रति घंटा है। गतिमान के बाद राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार है। राजधानी 140 से 150 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें