फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग से रहें  सावधान: आगरा में एक और वारदात, पति और बच्चों के साथ जा रही महिला से लूटा पर्श

Wed, 27 Nov 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। यहां ताजगंज क्षेत्र में इस गैंग ने पति और बच्चों के साथ जी रही महिला का पर्श लूट लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे लुटेरे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बाइकर्स गैंग ने साेमवार रात पति और बच्चों के साथ घर जा रही महिला का पर्स लूट लिया। चार दिन पहले ही ताजगंज थाना क्षेत्र में मैरिज होम के बाहर से दरोगा के हाथ से बैग लूटा था। पुलिस ने मुकदमे तो दर्ज किए हैं, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजनगरी फेस-2 निवासी राजीव शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि वह सोमवार का पत्नी अर्चना और बच्चों के साथ जगजीवन नगर भाई के घर गए थे। रात करीब 10:45 बजे लौट रहे थे। रास्ते में सब्जी मंडी कट पर पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। पत्नी के हाथ से पर्स लूटकर भाग गए। इस दौरान वह भी बच्चों सहित गिरने से बचे।
विज्ञापन


 ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें