फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक कराई सीज

Mon, 10 Nov 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो25गंजडुंडवारा में बाइक सीज करने की कार्रवाई करते पटियाली सीओ संदीप वर्मा ।स्रोत:पुलिस मीड
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ध्वनि प्रदूषण फैलाने और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस सख्त है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने सोमवार को गश्त के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक को सीज करा दिया।
विज्ञापन


सीओ संदीप वर्मा सोमवार को पुलिस टीम के साथ पैदल भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की बाइक तेज आवाज के साथ निकल रही थी। सीओ ने तुरंत बाइक को रुकवा कर पूछताछ की। बाइक सवार युवक ने अपना नाम जीशान निवासी मोहल्ला खैरूलालकुआं बताया। सीओ ने बाइक की जांच कराई तो उसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगा मिला। इस पर उन्होंने बाइक को थाने भेजकर सीज करने की कार्रवाई कराई। सीओ ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें