फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घिरोर मार्ग पर युवक से लूटी बाइक

Mon, 23 Sep 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चोरों द्वारा छोड़ी गई बाइक को देखते लोग।
विज्ञापन
कुरावली। सोमवार की शाम घिरोर मार्ग पर बदमाशों ने एक युवक को रोकने के बाद अपाचे बाइक छीन ली। बदमाश अपनी बाइक को वहीं खड़ा छोड़ कर भाग गए। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में कॉबिंग की लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला धीरज निवासी दीपू थाना क्षेत्र के गांव देवकली में रहने वाले मामा प्रेमचंद्र के यहां आए थे। सोमवार की शाम वह सोनई स्थित मंदिर में आयोजित होने वाली पूजा के लिए पूजा सामग्री लेने के लिए कुरावली जा रहा था। वह जब घिरोर मार्ग पर गांव रीछपुरा के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रुकवा लिया। बाइक रोकने के बाद दीपू जब तक कुछ समझ पाता तब तक एक बदमाश ने उसका हाथ मरोड़ दिया और हाथापाई करते हुए गाडी की चाबी छीन ली। अपनी बाइक को वही पर खड़ा छोड़ बदमाश वहां से भाग निकले। दीपू ने थाने में शिकायत की तो उसे भगा दिया गया। इसके बाद यूपी 112 पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश में कॉबिंग की। बदमाशों की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें