फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से टकरा कर फिसली बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में गांव नगला पीपल के पास बुधवार की देरशाम बाइक एक साइकिल से टकराने के बाद फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परौंख निवासी 22 वर्षीय शिवम चौहान देरशाम करीब 7.15 बजे बाइक से शहर आ रहा था। गांव नगला पीपल के पास अचानक सामने आये साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराने के बाद फिसल गई। शिवम का सिर जमीन में लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें