फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मोटरसाइकिल से शुक्रवार की शाम पति के साथ जा रही महिला का पर्स बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया। पर्स में मोबाइल और नकदी थी। सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में वाहनों की जांच की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम मोतीपुरा थाना इरादत नगर निवासी हरिओम शुक्रवार की शाम पत्नी साधना के साथ बाइक से फिरोजाबाद से घर जा रहा था। रास्ते में एक बाइक से आए तीन बदमाश आए। उनकी बाइक के बगल से गुजरते समय एक बदमाश साधना के हाथ से उनका पर्स छीन ले गए।
महिला ने बताया कि पर्स में एक मोबाइल और 1500 रुपये थे। बदमाशों के भागने के बाद दंपती ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी पर डौकी पुलिस ने वाजिदपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पर, बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। मामले में डौकी के थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि लूट की घटना पर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश मिले नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें