फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट: दुकान में घुसे बदमाश, संचालक पर ताना तमंचा, विरोध पर की पिटाई, गुल्लक में रखे एक लाख लेकर फरार

Mon, 10 Apr 2023 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
दुकान संचालक से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने जन सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। संचालक द्वारा विरोध करने पर तमंचा तानकर उसकी पिटाई की। गुल्लक में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। संचालक ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तमंचे का खौफ दिखाकर बदमाश फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के फतेहाबाद कस्बा की है। यहां बाह रोड पर स्थित रसूलपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह जनसेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार की शाम पांच बजे पल्सर सवार दो बदमाश केंद्र पहुंचे। इनमें से एक ने तमंचा निकाल लिया और संचालक पर तान दिया। वहीं दूसरा उसे पीटने लगता है। इसके बाद काउंटर में बने गुल्लक में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। 

भागने में सफल रहे बदमाश

उनके जाने के बाद संचालक ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। संचालक ने बताया कि गुल्लक में एक लाख रुपये थे। बदमाश पूरे पैसे लूट ले गए। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह भागने में सफल रहे।

लुटेरों को ढूंढने में जुटी पुलिस

उधर सूचना पर डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा, एसीपी सौरव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जामकारी जुटाई। संचालक व मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। डीसीपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जन सेवा केंद्र संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें