मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में गांव तखरऊ के पास सोमवार की सुबह बाइक सवारों को वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में इटावा निवासी किसान की मौके पर ही मौत हो गई। साथ बैठा किशोर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव राइन निवासी 50 वर्षीय किसान उमेश चंद्र सोमवार की सुबह मैनपुरी स्थित नवीन मंडी अनाज बिक्री के रुपये लेने के लिए आ रहे थे। उनके साथ गांव निवासी 17 वर्षीय नीशू भी था। बाइक जब थाना कुर्रा क्षेत्र में गांव तखरऊ के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही एक वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं नीशू घायल हो गया। थाना करहल पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।