फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। बीरई चौराहे के पास बाइक से बहन के घर जा रहे फौजी की बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। बुधवार को हुई घटना में फौजी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्राम हरिपुरा थाना इरादतनगर निवासी प्रमोद कुशवाहा (26) धौलपुर स्थित बहन के घर जाने के दौरान दोपहर साढ़े बारह बजे करीब बीरई चौराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फौजी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फौजी के भाई कमल सिंह ने बताया कि प्रमोद की तैनाती विशाखापत्तनम में थी और वह करवा चौथ के मौके पर छुट्टी लेकर घर आए थे। हादसे की खबर सुनकर परिजन शोकाकुल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें