फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार नेत्रहीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। बीलों-भनऊ मार्ग पर मंगलवार की शाम बाइक सवारों को मार्ग से गुजर रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एटा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा युवक व युवती घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव खरसुरिया निवासी 45 वर्षीय अमर पाल नेत्रों से दिव्यांग थे। मंगलवार को वह बाइक से मैनपुरी रिश्तेदारी में आ रहे थे। बाइक को पड़ोसी रोहित कुमार चला रहा था। उसकी रिश्तेदार शबनम भी बाइक पर बैठी थी। बाइक शाम करीब 5:45 बजे बीलों-भनऊ मार्ग पर पहुंची तभी अचानक मार्ग से गुजर रही पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अमरपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित व शबनम घायल हो गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें