फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 2 घायल

Sun, 01 Feb 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृतक योगेंद्र उर्फ योगी का फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। हाईवे पर वनखंडी मंदिर के निकट शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ रहे दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक रोझौली गांव निवासी उमेश, सत्यवीर और योगेंद्र उर्फ योगी मजदूरी करने के लिए भरतपुर एक ही बाइक से जा रहे थे। हाईवे पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार कार में टक्कर मार दी। हादसा हुआ देख मंडी गुड़ निवासी पवन शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उठाकर सीएचसी फतेहपुर सीकरी पहुंचाया, जहां योगेंद्र उर्फ योगी (40) की मौत हो गई। जबकि उमेश और सत्यवीर की हालत गंभीर देख एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें