फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार का हाथ कंधे से हुआ अलग, हालत नाजुक; शहर से लौट रहा था घर

Tue, 18 Jun 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार का हाथ कंधे से अलग होकर दूर जा गिरा। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के खंदौली कस्बा में सैमरा तिराहे पर मंगलवार की देर शाम बाइक में टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक का हाथ कंधे से अलग होकर दूर जा गिरा। घायल बाइक सवार खराद मशीन का कारीगर है। वह आगरा से घर लौट रहा था। 

विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने टेंपो सहित चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वास जोखी निवासी 30 टिंकू खराद मशीन का कारीगर है। वह काम कर आगरा रामबाग से बाइक पर सवार होकर अपने गांव वास जोखी आ रहा था। सैमरा तिराहे पर अनियंत्रित टेंपो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ कंधे से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे के वाद ग्रामीणों ने टेंपो सहित चालक को पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को एनएन हॉस्पीटल आगरा में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें