खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के समीप बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राहुल चौहान (35) की मौत हो गई।
पुलिस के हाथरस के कुंवरपुर गिररौली निवासी राहुल चौहान बुधवार की शाम को घर से आगरा अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकला था। शाम को वह आगरा से घर जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह खंदौली के इंटरचेंज के पास सड़क किनारे वह मृत मिला।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को उसकी जेब से आधारकार्ड मिला, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष खंदौली अवधेश गौतम का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से युवक की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।