शमसाबाद (आगरा)। शमसाबाद-इरादतनगर मार्ग पर शनिवार की रात करीब नौ बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार अनिल कुमार (19) निवासी मैनपुरी की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मैनपुरी के नगला कोटक ग्राम निवासी अनिल कुमार शनिवार को बाइक से अपने भाई के पास ग्वालियर जा रहा था। शमसाबाद-इरादत नगर मार्ग पर ग्राम लुहारी के पास रात करीब नौ बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे गिरकर वह घायल हो गया।
थानाध्यक्ष शमसाबाद आनंद वीर ने बताया है कि युवक के सड़क किनारे घायल पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी जेब से 64000 रुपये, दो मोबाइल फोन मिला था, जिसे घरवालों को सौंप दिया गया है।