फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोडर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 25 Dec 2024 08:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के नौरथा बाईपास पर मंगलवार को लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगाें ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एटा के थाना मिरहची अंतर्गत गांव साउसपुर निवासी नंद किशोर (27) पुत्र कुंवरपाल फसलों में लगने वाली दवाओं का सेल्समैन था। वह मंगलवार की दोपहर में करीब 12:30 बजे दवाएं लेकर बाइक से थाना सोरोंजी के गांव सलेमपुर बीबी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नौरथा बाईपास पर लोडर वाहन ने इसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता कुंवरपाल ने बताया कि उनका बेटा नंदकिशोर करीब 12 बजे घर से निकला था।
विज्ञापन

वह खेतों में लगने वाली दवा आदि बेचता था। इन्हें लेकर ही वह सलेमपुर बीबी जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें