फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Wed, 08 Mar 2023 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी करके भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया। आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की दोपहर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के शमसाबाद रोड की है। यहां फतेहपुर सीकरी के चार हिस्सा निवासी राजवीर (31) किसी परिचित से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। शमसाबाद मार्ग पर एकता चौकी क्षेत्र में कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर को छोड़कर चालक भाग निकला। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। 

पुलिस ने कैंटर को किया सीज

घटना को लेकर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। जाम भी लगा दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि कैंटर को सीज कर दिया गया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें