फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के सामने मां की माैत: हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने राैंदे बाइक सवार, महिला ने माैके पर ही तोड़ा दम

Mon, 02 Nov 2026 04:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को राैंद दिया। हादसे में महिला की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर खारी नदी पुल के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गांव दिगरौता निवासी रजनी पत्नी रामवकील अपने बेटे दीपक के साथ गांव देवरी में रिश्तेदार के यहां शोक सभा में शामिल होने गई थीं। वहां से बाइक से घर लौटते समय खारी नदी पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि रजनी डंपर की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसआई अजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें