फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार दंपती की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

Sun, 15 May 2022 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जिले में बीती देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश की वजह से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन
मृतक दंपती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर गिन्नी फैक्टरी के पास शनिवार की देर रात सांड़ से टकराकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी आगरा के रहने वाले थे। थाना छाता पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


आगरा के गांव धरहरा (थाना एत्मादपुर) निवासी हरेंद्र सिंह तोमर (35) भिवानी (हरियाणा) में सनमाइका की फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार की शाम पत्नी संध्या (32) के साथ बाइक से घर के लिए निकले। रात को छाता हाईवे पर गिन्नी फैक्टरी के पास बाइक सवार दंपती पहुंचे ही थे कि सांड़ से टकरा गए। छाता पुलिस गंभीर रूप से घायल दंपती को केडी मेडिकल हॉस्पिटल में ले गई। 

यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आईडी और मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचित किया। मृतक के परिजन देर रात को ही आगरा से मथुरा पहुंच गए। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई आकाश तोमर की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी गई है। संभवत: बाइक की स्पीड तेज रही होगी, तभी यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया 

हरेंद्र सिंह तोमर चार दिन पहले पत्नी संध्या, बेटे कुशल (8) और यशु (5) के साथ गांव आए थे। यहां कथा होने के बाद अचानक फैक्टरी में कार्य के चलते भिवानी लौट गए। हरेंद्र पत्नी को साथ ले गए, जबकि दोनों बेटों को दादी आशादेवी के पास छोड़ गए थे। यह दोनों बच्चे भिवानी में ही पढ़ रहे हैं। दोनों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

बार-बार दोनों माता-पिता के बारे में पूछ रहे हैं। पूरे परिवार में कोहराम मचा है। दंपती की मौत से गांव में चूल्हे तक नहीं जले। मां, भाई सुरेंद्र और आकाश की आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे आकाश तोमर ने बताया कि पिता का करीब 16 साल पहले निधन होने के बाद हरेंद्र भैया ने उन्हें पाला था। 

पूरे परिवार को संभालने में भाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हालांकि परिवार में सभी का विवाह हो गया है। कुशल और यशु की देखभाल कौन करेगा तो इस पर आकाश ने बताया कि अभी तक उनकी मां, भाई और वह खुद ही देखभाल करेंगे। उनका कहना है कि भाई और भाभी की मौत से पूरे परिवार पर पहाड़ ही टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें