फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में प्रॉपर्टी डीलर से लूट: 1.80 लाख रुपये कीमत का मोबाइल लूटा, स्पोर्ट्स बाइक से आया लुटेरा

Wed, 25 Nov 2026 04:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में मछली पुलिया के पास बाइक सवार लुटेरा प्रॉपर्टी डीलर का करीब 1.80 लाख रुपये कीमत का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने सैय्यद तक पीछा किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से बच निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के हाथरस मार्ग पर मछली पुलिया के पास बाइक सवार लुटेरा मंगलवार रात को एक प्रॉपर्टी डीलर का महंगा मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने लुटेरे का सैय्यद तक पीछा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार बाइक से चकमा देकर भाग निकला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




टेढ़ी बगिया के नगला किशनलाल निवासी भरत शर्मा प्रॉपर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपने दोस्त देवेंद्र को कपड़े दिलाने के लिए कमला नगर गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। हाथरस मार्ग पर मछली पुलिया के पास उनके घर से फोन आया। वह सड़क पर बाइक रोककर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्पोर्ट्स बाइक पर आए शातिर लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। मोबाइल की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने लुटेरे का पीछा सैय्यद तक किया ,लेकिन तेज रफ्तार के चलते वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरे की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें