आगरा के सैंया में अस्पताल ले जाते समय प्रसूता को रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ईएमटी संजीव कुमार और आशा सरिता की सूझबूझ से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया और बच्ची का जन्म हुआ।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के सैंया में प्रसूता को अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी ने सूझबूझ और आशा के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया, जिससे एक नन्ही कन्या ने जन्म लिया।
विज्ञापन
घटना बुधवार दोपहर की है। गांव दनकसा निवासी राहुल की पत्नी प्रियंका (26 वर्ष) को दूसरे प्रसव के लिए पायलट हरिओम द्वारा संचालित 102 एम्बुलेंस से सीएचसी सैंया ले जाया जा रहा था। गांव से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने पर प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ गई।
इस स्थिति में, ईएमटी संजीव कुमार ने आशा सरिता के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव संपन्न कराया। इस दौरान एक नन्ही बच्ची की किलकारी एम्बुलेंस में गूंज उठी, जिसने सभी को खुशी से भर दिया।