फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित बाइक फिसली, लॉकडाउन में घर आ रहे दो युवक गंभीर

Wed, 08 Apr 2020 07:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

लॉकडाउन के कारण दोनों दिल्ली में ही फंसे थे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से छिबरामऊ जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकराकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कन्नौज के छिबरामऊ निवासी विकास पुत्र करन सिंह और बिधूना निवासी संजय पुत्र राजेंद्र दिल्ली में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के कारण दोनों दिल्ली में ही फंसे थे। मंगलवार अलसुबह दोनों अपनी बाइक से छिबरामऊ रवाना हुए। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मटसेना क्षेत्र अंतर्गत खड़ेरिया गांव के समीप यकायक बाइक अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकराकर फिसल गई। 

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर एक्सप्रेसवे पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई पीजीआई हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों को गंभीर चोटें हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें