वृंदावन (मथुरा)। कोतवाली वृंदावन के गांव कोटा में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर की छत पर लगे पंखे से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था।
कोतवाली वृंदावन के गांव कोटा निवासी होरीलाल उर्फ टीटू (30) पुत्र रामहेत बुधवार को घर में पंखे से लटका देखकर परिजन चकित रह गए। गले में अंगोछे का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। युवक नशे का आदी था। युवक के चार बच्चे हैं। फिलहाल सुसाइड का कारण साफ नहीं हो सका है।