फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर नौ लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को दन्नाहार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो नलकूप और सात घरों में बिजली चोरी होती मिली। दो नलकूप धारक और सात उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

बुधवार को अवर अभियंता असलमुद्दीन के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने दन्नाहार क्षेत्र के गांव कल्होर, नेकापुर, बम्होरी और केशमपुर में चेकिंग की। कल्होर में चेकिंग के दौरान टीम को केशव पुत्र जंगी सिंह और देवसिंह पुत्र जंगी सिंह द्वारा कनेक्शन विच्छेदन के बाद भी केबल डालकर नलकूप चलाया जा रहा था।
गांव नेकापुर में मानिकचंद्र, मुनेश, भीमसेन और रनवीर के घरों में भी कनेक्शन कटे होने के बाद भी अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। नेकापुर में ताराचंद, बम्होरी में राजू और केशमपुर में गोविंद के घरों में बिजली चोरी की जा रही थी। इन सभी के विरुद्ध पावर हाउस स्थित विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। टीम में अवर अभियंता असलमुद्दीन, नोडल अधिकारी कोसमा अमित कुमार, संविदा कर्मी लाइनमैन सत्यप्रकाश, नेत्रपाल, मान सिंह, श्यामवीर, कौशल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें