फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुणाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट:  सस्ता सोना बन गया कत्ल की वजह...दोस्तों ने इतनी बेरहमी से मारा, कांप उठा कलेज

Fri, 04 Jul 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हलवाई के बेटे कुणाल की हत्या में नया अपडेट सामने आया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुणाल ने सस्ता सोना दिलाने के लिए दिए रुपये लिए थे। उसने न तो सोना दिलाया और नाहीं रकम लौटाई। 
 
विज्ञापन
कुनाल हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सुल्तानगंज (हरीपर्वत) निवासी कुणाल की हत्या में पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों शिवम उर्फ भोला और लक्ष्मीकांत उर्फ डाैली को जेल भेजा है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कुणाल ने सस्ता सोना दिलाने के लिए शिवम से 1.50 लाख रुपये लिए थे। जिस व्यक्ति से सोना मिलना था, वो आया नहीं। कुणाल के रुपये नहीं लाैटाने पर शिवम ने साथी के साथ मिलकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऐसा हादसा...बस के उड़े परखच्चे, तीन घंटे बाद निकाली गई चालक की लाश


 

बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कुणाल 27 जून को लापता हुआ था। 2 जुलाई को शव हाथरस के थाना सहपऊ क्षेत्र में कुएं में मिला था। इस मामले में भोला उर्फ शिवम, उसके भाई कार्तिक, पिता पप्पू प्रधान के अलावा लक्ष्मीकांत पर आरोप लगाया गया। पुलिस ने बुधवार रात को शिवम और लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें -  UP: वो भूखा था इसलिए मांगी रोटी... फिर युवक के साथ घटी ऐसी घटना, जानकर खौल उठेगा खून



 
विज्ञापन

 लक्ष्मीकांत को दी 2 लाख की सुपारी
डीसीपी के मुताबिक, शिवम मृतक के घर पर दूध देने आता था। कुणाल ने उसे बताया कि एक व्यक्ति सोना बेचना चाहता है। इस पर शिवम ने कुणाल को 1.50 लाख रुपये दिए। मगर, वह सोना लेकर नहीं आया। रुपये मांगने पर कुणाल टालमटोल करने लगा। इस पर लक्ष्मीकांत से कुणाल की हत्या के लिए बात की। लक्ष्मीकांत ने 2 लाख रुपये मांगे और 50 हजार एडवांस लिया। घटना वाले दिन तीनों हाथरस में मिले थे। दोहई गांव के खेतों में एक कोठरी पर पहुंचे। मगर, सोना देने वाला व्यक्ति नहीं आया। इस पर शिवम ने कुणाल से अपने रुपये वापस मांगे। उसके मना करने पर हाथ पकड़ लिए। लक्ष्मीकांत के साथ मिलकर हत्या कर दी। उसके सिर में ईंट मार दीं। मोबाइल बंबे और स्कूटी को खेतों में छिपा दिया। स्कूटी को कटवाने के लिए ले जा रहे थे, तभी पकड़े गए।

ये भी पढ़ें -  छात्रा से टकराई स्कूटी: डेयरी संचालक को आया गुस्सा, दरोगा के बेटे को जड़ दिया थप्पड़; पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें