फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Chunav 2024: अखिलेश के लिए ये बड़ी चुनौती...याद है 2017 का वो चुनाव; अब गठबंधन पार कर पाएगा वो बाधा

Tue, 30 Apr 2024 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आगरा में आए। यहां उनका जोर एक बार फिर सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक साथ लाने, मतदान बढ़ाने पर रहा। हालांकि माना जा रहा है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में वोट ट्रांसफर बड़ी चुनौती है। क्योंकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन से वोट नहीं बढ़ पाए थे।

 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की पहली चुनावी रैली में सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आए। जीआईसी मैदान पर रैली में उनका जोर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को एक साथ लाने, मतदान बढ़ाने पर रहा, लेकिन गठबंधन में सपा और कांग्रेस का वोट ट्रांसफर होना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


7 साल पहले वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी उतरी थी। आगरा जिले में प्रभावशाली परिणाम नहीं आए। चुनाव परिणामों के आंकड़ों में कांग्रेस और सपा के वोट एक दूसरे प्रत्याशी को ट्रांसफर नहीं हुए। कई सीटों पर गठबंधन होने के बाद भी पिछले चुनाव से सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को कम वोट मिले। गठबंधन में दोनों दल वर्ष 2012 से ज्यादा वोट पाने की उम्मीद में थे।


 

2012 में सपा का प्रदर्शन बेहतर, गठबंधन में लुढ़का
साल 2012 में प्रदेश की सत्ता में आई सपा का आगरा में प्रदर्शन पिछले चुनावों से बेहतर रहा था। बाह सीट पर सपा प्रत्याशी अरिदमन सिंह जीते। चार सीटों पर सपा प्रत्याशी नंबर 2 पर रहे थे। सपा को एत्मादपुर में 30.29 प्रतिशत वोट मिला, पर गठबंधन होने पर 2017 में पार्टी को महज 15.54 प्रतिशत वोट मिल पाए। यही हाल दक्षिण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नजीर अहमद का रहा। इन्हें 2012 में 39962 वोट मिले। गठबंधन होने पर वह महज 39434 वोट ही पा सके। दो फीसदी वोट कम हो गए। सपा के 7 फीसदी वोट भी ट्रांसफर नहीं हुए।

 

आगरा ग्रामीण में सपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर को 39962 वोट मिले थे, पर गठबंधन होने पर कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह महज 31312 वोट पा सके। 17 फीसदी वोट उन्हें सपा के ही नहीं मिल पाए। हालांकि शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि हम कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जुड़ाव है। कोशिश है कि गठबंधन को दोनों के कार्यकर्ताओं के मिलने से ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे। पिछली बार से इस बार अलग परिणाम आएंगे।


 
विज्ञापन

साल 2017 के चुनाव में गठबंधन पर प्रदर्शन
सीट प्रत्याशी दल वोट प्रतिशत
एत्मादपुर राजबेटी सपा 43925 15.54 %
कैंट ममता टपलू सपा 64683 25.7 %
दक्षिण नजीर अहमद कांग्रेस 39434 18.22 %
उत्तर अतुल गर्ग सपा 36739 16.01 %
ग्रामीण उपेंद्र सिंह कांग्रेस 31312 12.62 %
फ. सीकरी लाल सिंह सपा 21884 9.62 %
खेरागढ़ कुसुमलता कांग्रेस 23088 11.69 %
फतेहाबाद राजेंद्र सिंह सपा 67596 32.45 %
बाह हंसकली सपा 46885 24.6 %
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें