उत्तर प्रदेश के आगरा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस खबर के मिलने के बाद कांग्रेसियों में निराशा छा गई।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजा।
उपेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी में कुछ वर्षों से संवादहीनता की स्थिति बनी हुई है। जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। पार्टी में कुशल नेतृत्व का अभाव है। इससे आहत होकर वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र की प्रति कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष को भी भेजी गई है।